Skip to main content

Aaj Tak24x7

जागरूकता मिशन ताहरपुरा,में कुछ लोगों के द्वारा एक अच्छी पहल शुरू की गई है।

स्लग-

स्थान- जालौन

रिपोर्ट-इरफान पठान

एंकर……
जनपद जालौन के एक छोटे से गांव में सर्व समाज जागरूकता मिशन ताहरपुरा, जनपद, जालौन में कुछ लोगों के द्वारा एक अच्छी पहल शुरू की गई है। इस वर्ष फिर 6 जून को इस सर्व समाज जागरूकता मिशन कमेटी के द्वारा दो बेटियों की शादी तहरपुरा गांव में कराई गई। जिसमें लोगों ने एक 11 लोगों की कमेटी का गठन कर सराहनीय कार्य शुरू किया है। जिससे अब लोगों को सबक लेना चाहिए। काश अगर ऐसे ही और लोग भी जागरूक हो जाए तो गरीब परिवारों की बेटियां बिना शादी के नहीं रहेंगे। क्योंकि यह कमेटी दो गरीब बेटियों की हर वर्ष निशुल्क शादी करती है। यह कमेटी ना तो लड़की वाले से कुछ लेती है और न ही लड़के वाले से कुछ लेती है और न ही अन्य लोगों से चंदा करती है। जो भी होता है यह कमेटी अपने ही पैसों से दान दहेज का सामान एवं सोने चांदी का सामान भी अपने तरफ से ही बेटियों को उपहार के रूप में प्रदान करती है। इस कमेटी में अध्यक्ष कुलदीप भदरी , उपाध्यक्ष प्रमोद सदूपुरा, मैनेजर सुरेश चंद वर्मा ,कोषाध्यक्ष पूरन सिंह, संरक्षक पंचम लाल, लेखाकार प्रदीप कुमार, व्यवस्थापक राजकिशोर, अनिल कुमार, ऊदल सिंह टिमरो, ईमिरता देवी एवं बॉबी वर्मा है यह 11 लोगों की कमेटी है। यही 11 लोग मिलकर के दो शादियों का खर्चा उठाते हैं और एक सराहनीय कार्य करते हैं इनका मानना है कि हम लोग साल में दो बेटियों की शादी करा कर चारों धाम की यात्रा घर बैठे ही कर लेते हैं। इस कमेटी की एक खास बात और है कि इसमें जाति का कोई बंधन नहीं है किसी भी समाज के गरीब लड़की की शादी करते हैं।

वाइट,,लड़की के पिता की

वाइट,, सर्व समाज जागरूकता मिशन के कोषाध्यक्ष की

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in