नोहटा में 24 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन मंत्री ने किया लोकार्पण

लोकेशन जिला दमोह
एंकर
सम्वाददाता रत्नेश शर्मा की ख़बर
आज तक 24×7 न्यूज

 

 

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम नोहटा में 24 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी ने लोकार्पण किया।

इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस भवन की मांग निरंतर आप सभी ग्रामवासियों के द्वारा की जा रही थी जिसको मैंने आज किया है। इस के निर्माण से आप सभी अपने पारिवारिक कार्यक्रम कर सकेंगे। आने वाले समय में ऐसे विभिन्न विकास कार्य करेंगे। अभी एक करोड रुपए की लागत से नोहटा खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। नोहटा में बने कल्चुरी कालीन नोहलेश्वर मंदिर का पर्यटन के रुप में विकसित किया जाएगा। मेरा संकल्प है कि अपनी जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने इसके लिए मैं निरंतर प्रयास हूं।
आप सभी मेरे परिवारिक सदस्य हैं मैंने आप सभी के साथ नोहटा में खेला कूदा हूं और शिक्षा ग्रहण की है। आप सभी के आशीर्वाद से पहले विधायक और अब मंत्री पद प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव जी, नोहट मंडल सतपाल सिंह,सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, सचिव लालसिंह यादव, जबेरा जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल , सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes