मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी मां बेटे पुलिस गिरफ्त में, 09 किलो 294 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख 85 हजार रूपये का जप्त

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी मां बेटे पुलिस गिरफ्त में,
09 किलो 294 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख 85 हजार रूपये का जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस.गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना माढ़ोताल की टीम द्वारा 9 किलो 294 ग्राम गांजा के  साथ आरोपी मां-बेटे को रंगे हाथ पकडा गया है।
  थाना प्रभारी माढ़ोताल  श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि आज  दिनॉक 07-06-2025 की सुबह भ्रमण के दौरान दीनदयाल चौक के पास बस स्टेण्ड रोड पर एक महिला अपने पास एक नीले प्रिंटिड रंग का थैला तथा एक लड़का अपने पास नीले रंग का बैग लिये दिखे जो पुलिस को देखकर असहज होकर बैग छुपाने लगे संदेह होने पर नाम पता पूछने पर अपने नाम मंगला देवी सिसोदिया   उम्र 45 वर्ष, राहुल कुमार  उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी वार्ड नम्बर 5 पन्ना मार्ग थाना देवेन्द नगर जिला पन्ना बताये, बैग में क्या रखे हैं पूछने पर अवैध मादर्क गांजा रखा होना बताये, एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये   मंगला देवी सिसोदिया एवं पुत्र राहुल कुमार सिसोदिया के कब्जे में रखे थैले एव बैग की तलाशी लेने पर महिला के थैले में 4 पालीथीन के पैकेट एवं राहुल कुमार सिसोदिया के बैग में 5 पेकेट रखे में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला तौल करने पर  कुल 9 किलो 294 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख 85 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध मादक परार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी मां बेटे को रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक विजय पुष्पकार, सहायक उप निरीक्षक सरोज सेन, महिला आरक्षक रूनीता, आरक्षक बेनीराम, जयकिशन, राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in