थाना हजीरा पुलिस ने न्यू रेशममील स्थित एक घर में बैठकर हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को पकड़ा
🔴 जुआरियों से 8,800/- रूपये नगद एवं एक ताश की गड्डी की जप्त।
ग्वालियर। 07.06.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 06.06.2025 को थाना हजीरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि न्यू रेशममील स्थित एक घर में कुछ लोग पैसों से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) ने थाना प्रभारी हजीरा को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु न्यू रेशममील रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये अनुसार न्यू रेशममील स्थित मकान में दबिश दी तो 06 लोग रुपयों से हार जीत का दांव लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलने वालों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा छः लोगों को घर में ही घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गये जुआरिओं ने पूछताछ में स्वयं को न्यू रेशल मील हजीरा जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर जुआरियों की जेब तथा फड़ से कुल 8,800/- रूपये नगद एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त की गई। पकड़े गये जुआरियों का यह कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से सभी 06 जुआरियों के खिलाफ थाना हजीरा में अप0क्र0- 225/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूका: 8,800/- रूपये नगद एवं एक ताश की गड्डी।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि0 हरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्र.आर0 अनिल गुप्ता, आर0 रूपकिशोर शर्मा, आर0 अखिलेश छारी, आर0 सतेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



