थाना ग्वालियर पुलिस ने वारदात करने की नियम से खड़े हथियारबंद बदमाश को पकड़कर उससे अवैध हथियार किया जप्त
🔴 उक्त आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से थाना ग्वालियर के प्रकरणों में दो गिरफ्तारी वारंट और एक स्थाई वारंट जारी किए गए हैं, जिनमें आरोपी फरार चल रहा था।
ग्वालियर दिनांक 07.06.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 06.06.2025 को थाना ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति रमटापुरा पुल के नीचे अवैध हथियार लिये किसी गंभीर अपराध करने की नियत से बैठा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर ने थाना ग्वालियर पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग ने थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को रमटापुल के नीचे मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति बैठा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को खिडकी मौहल्ला जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस द्वारा पकडे़ गये व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला एवं उसकी पेंट की जेब में 315 बोर का एक जिंदा राउण्ड रखा हुआ मिला। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से उक्त आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना ग्वालियर में अप0क्र0-287/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से थाना ग्वालियर के प्रकरणों में दो गिरफ्तारी वारंट और एक स्थाई वारंट जारी किए गए हैं, जिनमें आरोपी फरार चल रहा था।
जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड जप्त किया।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 मिर्जा आसिफ बेग, उनि0 संजय शर्मा, प्र.आर0 सुदीप राठौर, आर0 लाखन रावत, आर0 ज्ञान सिंह, आर0 राहुल भदौरिया, आर0 मनीष झा, आर0 रोहित कौरव की सराहनीय भूमिका रही



