खुदा के सजदे में झुके सिर, जहाँगीरपुर में पुलिस की पैनी नजर

रिपोर्ट – गीता ठाकुर

नमाज के बाद सैनिकों के लिए दुआ, कुर्बानी का सिलसिला शुरू यूपी में पुलिस का सख्त पहरा

जहाँगीरपुर ग्रेटर नॉएडा:- में जहाँगीरपुर झाझर रोड स्थित ईदगाह पर ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा कराई गई। इसके लिए सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग यहां पहुंचने लगे थे। खुर्जा जेवर व झाझर तथा कस्बे के रोड से ईदगाह पहुंचने वाले रास्तों पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। ईद उल अज़हा शनिवार को मनाया गया। इसे लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह दिख रहा था। नमाज अदा करने के लिए जहाँगीरपुर स्थित ईदगाह पर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग पहुंचने लगे थे। वही जहाँगीरपुर स्थित जामा मस्जिद में भी ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा कराई गयी ।सुरक्षा को लेकर पुलिस को ईदगाह, मस्जिद व मुस्लिम बस्तियों में तैनात किया गया था। इसके बाद ईद पर कुर्बानी दी गई। नये नये परिधानों में मुस्मिल समाज के लोग व युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह बना हुआ था। आज पास के क्षेत्र सहित सभी जगह ईद का पर्व मनाया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस ईदगाह, मस्जिद व मुस्लिम बस्तियों में तैनात रही। इस दौरान हाजी फारहीम, शाहरूख इदरीसी, आसिफ नम्बरदार,कय्यूम खां, युसूफ कुरैशी, रहीश कुरैशी आदि ने सभी कस्बे व क्षेत्र के लोगो से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने का भी आग्रह किया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in