Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रभु जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा नगर-भ्रमण कार्यक्रम 27 जून को

*प्रभु जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा नगर-भ्रमण कार्यक्रम 27 जून क..*

औरैया –एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई व कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता कपिल गुप्ता नेतृत्व में दिनांक 27 जून-2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल शोभायात्रा के मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी, औरैया, विशिष्ट अतिथि मा.अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, औरैया, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा-औरैया के जिलाध्यक्ष समाजसेवी मा. शिवकुमार पुरवार व समाजसेवी मा. रमन पोरवाल प्रांतीय अध्यक्ष श्री गोपाल सेवा संस्थान द्वारा प्रभु जगन्नाथ जी की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत झंडी दिखाकर शोभायात्रा को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया जाएगा, वृंदावन के मशहूर कलाकारों के DJ पर मनोहारी नृत्यों के साथ रथ यात्रा फूलमती मंदिर, औरैया से प्रारंभ होकर यमुना रोड, सुभाष चौक, इटावा रोड, संजय गेट, संकट मोचन मार्ग, गुमटी मोहाल, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, सदर बाजार, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए फूलमती मंदिर पर मंदिर कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण के साथ समापन किया जाएगा, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने समिति-“सखी ग्रुप” परिवार, शहर व समाज के बंधुओं, महिला शक्ति व प्रभु जगन्नाथ जी के भक्तों से उपरोक्त धार्मिक यात्रा में समय से सम्मिलित होने की अपील की हैं,

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in