Skip to main content

Aaj Tak24x7

अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई ,व्यक्ति घायल।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव के पास एक सवारी बस के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान मनोज कुमार (40) पुत्र अंजनी कुमार निवासी खड़िया शक्तिनगर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अपने पिता अंजनी कुमार और माता के साथ रेणुकूट मुर्धवामोड़ से दुद्धी कोर्ट में किसी काम से आ रहे थे। सवारी बस बीजपुर से आश्रम मोड़ होते हुए सोमवार की सुबह 11 बजे सवारियों को लेकर दुद्धी आ रही थी, जिसपर वो भी सवार होकर दुद्धी आ रहे थे। मनबसा रेलवे अंडरग्राउन पुल से कुछ आगे निकलते ही बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें मनोज कुमार घायल हो गए।
मनोज कुमार को सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है। पिता अंजनी कुमार ने बताया कि बस और पेड़ की टक्कर में उनके पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं।
बस चालक भी इस घटना में घायल हुआ है, हालांकि उसकी स्थिति के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in