Skip to main content

Aaj Tak24x7

कुड़वा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पुआल में आग लगने से मचा हड़कंप,पशुओं की चारे को लेकर किसान हुआ हताश

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

कोन सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा के सेमरवा दामर टोला में सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे खलिहान में रखा पुआल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे चंद्रदेव यादव किसान का खलिहान में रखा पुआल जलकर खाक हो गया। जबकि आग लगने के दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने की हर संभव प्रयास किया मगर आग की लपटें इतनी विकराल थी की समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका और पुआल जलकर खाक हो गई। इस हादसे से पीड़ित किसान चंद्रदेव यादव ने मवेशियों को चारे को लेकर हताश हो गए हैं, उन्होंने कहा कि इस पुआल के अलावा हमारे पास कोई और चारा नहीं जिसे पालतू मवेशियों को खिलाया जा सके क्षेत्र लेखपाल को इस घटना की सूचना दी गई,और मौके से मौजूद स्थानीय लोगों ने पीड़ित किसान के प्रती इस हादसे में हुए नुकसान को तहसील प्रशासन द्वारा मुवावजे की मांग किया है जिसके बाबत क्षेत्र लेखपाल ने बताया कि शासन स्तर से यदि कोई सहायता राशि मिलने की संभावना है तो हर संभव प्रयास किया जाएगा की मवेशियों को चारे को लेकर आपको आर्थिक सहयोग मुहैया कराई जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in