अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 13 जून-2025 दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कल अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग विमान 787 ड्रीमलाइनर उड़ान संख्या एआई 171 रनवे से टेकआफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की समीप स्थित में मेघानीनगर के सिविल अस्पताल व बीजे मेडिकल कॉलेज के पांच मंजिला डॉक्टरों के छात्रावास पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होकर भीषण आग की चपेट में आ गया, गौरतलब है कि एयर इंडिया का बोइंग विमान चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय इमारत से टकराया वहाँ अपार्टमेंट में रहने वाले 6 डॉक्टरों की मौत के साथ 25 लोगों की भी मौत हो गई तथा काफी लोग घायल हो गए जबकि कई वाहन आग की चपेट में आ गए थे। इस हृदय विदारक हादसे में विमान में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रुपाणी के साथ 168 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली व 13 क्रू मेंबर्स कुल 266 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय नागरिकों व सभी दिवंगत यात्रियों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तथा विमान हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की मनोकामना की गई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विमान दुर्घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा विमान दुर्घटना में जान गवॉने वाले सभी यात्रियों को मुआवजा व घायलों का उचित इलाज कराने की मांग की हैं। श्रद्धांजलि के समापन पर दो मिनट का मौन धारणकर शोक व्यक्त किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, अनीता पोरवाल, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, भारतीय जीवन बीमा निगम के नरेंद्र मोहन शर्मा, गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुदीप चौहान, सक्षम राजावत, देवेंद्र आर्य, संजय अग्रवाल, रिचा द्विवेदी, शिवांशी कुशवाहा, अभिषेक त्रिपाठी तथा शहर व समाज के तमाम जागरूक बंधु व बच्चे मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in