Skip to main content

Aaj Tak24x7

पानी एवं लाइट की समस्या को लेकर आदिवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह भी हुए शामिल

14/6/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

9713906075
================

शिवपुरी जिले के ग्राम बमारी के आदिवासी ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से चल रही पानी एवं लाइट की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को शाम 7 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में गांव के हैंडपंप और ट्यूबवेल सूख चुके हैं, जिससे पीने के पानी के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। वही गाँव मे लाइट की भी समस्या है।

इस प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को लेकर प्रशासन से चर्चा की। उनके साथ एसडीएम और कोतवाली पुलिस भी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

विधायक कुशवाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द गांव में पानी एव लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अस्थायी रूप से टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति शुरू की जाएगी और स्थायी समाधान के लिए जल्द योजना बनाई जाएगी।

ग्रामीणों की मांग है कि बमारी गांव में नए बोरवेल खोदे जाएं और जल आपूर्ति की स्थायी योजना तैयार की जाए, जिससे हर साल गर्मी में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके। वही प्रशासन ने सुबह डीपी रखबाने का आश्वासन दिया है।

बाइट -मुन्नी आदिवासी पीड़िता
बाइट-विजय आदिवासी पीड़ित

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in