विदिशा जिले के गंजबासौदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 342 जिलेटिन और 45 ईडी बरामद किए गए हैं….

 

रवि चौरसिया

गंजबासौदा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरावर में एक खदान पर यह कार्रवाई की गई है….पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नियम विरुद्ध तरीके से विस्फोटक सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है…. सूचना के बाद देहात थाना टीआई आशुतोष सिंह राजपूत अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे…. बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री होने के चलते तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए और पंचनामा बनाकर सभी 342 जिलेटिन और 45 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर को जप्त कर लिया गया है जिनकी कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है… जप्त की गई जिलेटिन और ईडी को कोर्ट के आदेश के बाद टीम बनाकर विस्फोट कराया जाएगा…. एसपी रोहित काशवानी का कहना है कि मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत कायमी की गई है, जांच के बाद और आरोपियों के बढ़ाने की भी संभावना है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in