*थाना झॉसीरोड़ पुलिस की फरार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही*
*जमीनी विवाद पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को थाना झॉसीरोड पुलिस ने चंदीले का पुरा से किया गिरफ्तार
*दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लायसेंसी रायफल व एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा किया जप्त।*
ग्वालियर। 14.06.2025।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 12.04.2025 को फरियादी केशव गुर्जर निवासी ग्राम चंदीले का पुरा ने अपने चाचा एवं चचेरे भाई के साथ थाना झॉसीरोड़ में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसका परिवार वालों से जमीनी विवाद चल रहा है। दिनांक 11.04.2025 की शाम को वह और उसके पिताजी रमेश गुर्जर, चाचा जसवंत गुर्जर, चाचा रामबरन गुर्जर, चाचा रामलखन गुर्जर, एवं मेरा छोटा भाई सोनू गुर्जर एवं चचेरा भाई दीपू गुर्जर अपने गाँव से लगे खेत में मेड़ को तोड़कर एक-सा कर रहे थे तभी गाँव के कमल, राजवीर, बिज्जो, नरेश, मुकेश एक राय होकर अपनी छत पर हथियारों से लेस होकर आ गये और हम लोगों को गंदी-गंदी गालियाँ देकर बोले कि यह जमीन छोड़ दो, तो हम लोगों ने कहा कि यह जमीन हमारी है हम नहीं छोड़ेगें तो इसी बात पर उन लोगों ने अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। हम लोग ट्रालियों के पीछे छिप गये तो गोली ट्रॉली एवं ट्रेक्टर के टायरों में लगी एवं ट्रेक्टर से गोली टकराई जिससे छर्रे मेरे भाई के सीने व पैर में लगे। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ थाना झॉसीरोड़ में अप0क्र0- 135/25 धारा 110,125,191,191(2),191(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे* को थाना झॉसीरोड़ पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी झॉसीरोड़ उनि0 अवधेश कुशवाह* के द्वारा थाना बल टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के संभावित जगहों पर तलाश की गई एवं उनकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 13.06.2025 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के दो आरोपी ग्राम चंदीले का पुरा के पास बने ईंट भट्टे पर मजदूरों के बने कमरों के पास देखे गये हैं, उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने ग्राम चंदीले का पुरा ईंट भट्टाें की तरफ जाकर देखा तभी मुखबिर के बताये हुलिया के दो व्यक्ति एक प्लेटिना बाईक पर सवार होकर आते दिखे, जो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल वापस मोड़कर जंगल की तरफ भागे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पीछा करके पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उन्होने स्वयं को ग्राम चंदीले का पुरा थाना झॉसीरोड़ जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनों संदेहियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के पास से मौके पर मिली प्लेटिना मोटर साइकिल को जप्त कर दोनों आरोपियों को थाना झॉसीरोड के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उनकी निशादेही पर आरोपी ब्रजेन्द्र के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लायसेंसी रायफल एवं आरोपी नरेश के कब्जे से 315 बोर का कट्टा विधिवत जप्त किया गया।
*बरामद मशरूका:* घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लायसेंसी रायफल, एक 315 बोर का कट्टा व प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-07-एनएम-9581 की जप्त।
*सराहनीय भूमिका:* उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी झॉसीरोड़ उनि0 अवधेश कुशवाह, प्रआर0 जयपाल सिंह, प्रआर0 भान सिंह, आर0 कमल राजपूत, आर0 श्याम जाट, आर0 शीशराम, आर0 रामकेश गुर्जर, आर. चालक सुनील बघेल की सराहनीय भूमिका रही।



