पाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी
पाटन के ग्राम मुस्कुरा में शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात लगभग 12:30 बजे एक युवक ने अपने घर में जहर खा लिया इसके बाद उसने अपने घर वालों को बताया। इसके बाद परिजन उसे पाटन अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मुस्कुरा ग्राम का रहने वाला हल्के सिंह बीती रात अपने घर की छत पर टहल रहा था इसी दौरान उसने जहर खा लिया। इसके बाद जब उसे उल्टियां होने लगी तो उसने अपनी परिजनों को बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है इसके बाद परिजन उसे आनन फानन पाटन अस्पताल आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है बताया जाता है कि युवक कुछ दिनों तक बाहर रहा था और वहीं पर मजदूरी करता रहा 2 दिन पहले वह घर वापस आया था और इसके बाद बीती रात उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की वजह क्या रही किसी को पता नहीं चल पाई है पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रमिल जैन की रिपोर्ट



