Skip to main content

Aaj Tak24x7

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह का शुभारंभ।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

सोनभद्र । कलेक्ट्रेट परिसर सोनभद्र में हुआ 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ आयोजन में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र के द्वारा दीप प्रज्वलन कर योग कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया उसके उपरांत प्रोटोकॉल के अनुसार योग कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी संग क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सोनभद्र एवं आयुष विभाग के स्टाफ एवं आम जन मानस ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी महोदय ने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन योग करने की सलाह दी साथ ही आज से कैंपेन के माध्यम से 21जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में आने के लिए भी प्रेरित किया। जनपद में योग पर भाषण, रंगोली , पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा लोगों में जागरूकता के लिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7