Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की(अपहृता) को बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार!

रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

आज दिनांक 15.06.2025 को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की(अपहृता) को बरामद कर अभियुक्त सुन्दर पुत्र निनकु निवासी रेऊवा बाबू थाना हर्रैया उम्र 19 वर्ष जनपद बस्ती को 14.06.2025 को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया गया।
विदित हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के संबंध में उसकी पिता की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/2025 धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा लड़की को प्रेम में फंसा कर शादी करने की नीयत से भगा ले गया था, जिसकी बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष कप्तानगंज सुनील कुमार गौड़, जनपद बस्ती।
2. प्र0चौकी महाराजगंज राकेश मिश्रा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।
3. का0 विजय कुमार, म0का0 शिल्पा थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7