केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन!

रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

टिनिच, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार 15 जून रविवार को 12 बजे दिन में हरदी मंडल के ओम शिव पांडेय उ.मा. विधालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरदी लवकुश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी बस्ती वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत कप्तानगंज ई. वीरेंद्र कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि गोरखपुर क्षेत्र क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा राधेश्याम कमलापुरी व पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह रहें। कार्यक्रम संयोजक निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह सिंकू रहें। वीरेंद्र मिश्रा ने नवनिर्वाचित मंडल पदाधिकारियों को बधाई दी और संबोधन में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं प्रधानमंत्री द्वारा लागू किया जाता है उसे सीधे जनता तक जनसम्पर्क के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाता है। और उन्हें लाभ दिलाया जाता है। राधेश्याम कमलापुरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का गंगा बह रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन का विस्तार हुआ अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण हुआ नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत, अमृत भारत जैसे ट्रेन को चलवाया, इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनवाए और सभी छोटी बड़ी सड़कों का विस्तार किया गया। सुशील सिंह ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों, अनुसूचित जनजाति, और पात्रों को सरकार के सभी हर योजनाओं में प्राथमिकता से दिलाया जाता है।जिसमें प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, उज्जवला, आवास, राशन, जैसे अनेक योजनाएं लागू किया गया है। इस मौके पर मंडल महामंत्री अमर बहादुर सिंह, माता प्रसाद तिवारी, शिवम अग्रहरि, प्रितेश पांडेय, मुस्ताक़ अहमद, महबूब खान, हरीश चंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, जग प्रसाद मिश्रा, दुर्गा प्रसाद तिवारी, गजराम चौधरी, मनीराम पाल, ऊषा देवी, किरन देवी सहित क्षेत्रीय जनता व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes