डिफॉल्ट होने वाले संदर्भों का आज ही गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

 

निस्तारण की कार्यवाही की सतत करें समीक्षा जिससे जनपद की रैंकिंग में उत्तरोत्तर हो प्रगति।

औरैया 16 जून 2025- अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) महेन्द्र पाल सिंह ने जूम मीटिंग के माध्यम से जन कल्याणकारी/ विकास परक योजनाओं/आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि आगामी 02 दिवस में डिफाल्ट होने वाले सन्दर्भों/प्रकरणों का आज ही गुणवत्ता/संतुष्टि पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें जिससे कोई भी मामला डिफाल्ट न हो। उन्होंने कहा कि निस्तारण की कार्यवाही संतुष्टि पूर्ण हो इसके लिए हर स्तर पर निस्तारण के मामले की समीक्षा की जाए ताकि मामला/ संदर्भ संतुष्टि पूर्ण निस्तारित हो और जनपद की रैंकिंग में गिरावट की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर आई जी आर एस के प्रकरणों में तथा सीएम हेल्पलाइन के जनपद स्तर पर संतुष्टि प्रतिशत कम है जबकि विकासखंड स्तर पर सीएम हेल्पलाइन तथा जनपद स्तर पर आई जी आर एस का संतुष्टि प्रतिशत ठीक है इसलिए दोनों स्तर पर यह समीक्षा की जाए कि एक में संतुष्टि प्रतिशत अच्छा और एक में खराब क्यों है इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाए जिससे सीएम हेल्पलाइन व आई जी आर एस के संतुष्टि प्रतिशत को ऊपर उठाया जा सके और जनपद की रैंकिंग में गुणोत्तर सुधार हो।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in