Skip to main content

Aaj Tak24x7

अहमदाबाद प्लेन हादसे के मृतकों को दी मानव अधिकार प्रोटेक्शन द्वारा श्रद्धांजलि

अहमदाबाद प्लेन हादसे के मृतकों को दी मानव अधिकार प्रोटेक्शन द्वारा श्रद्धांजलिग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

 

ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन ऑफ इंडिया द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में एक साथ शनिवार की शाम 7.30 बजे अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर 2 मिनट का मौन भी रखा गया

मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र झा ने बताया कि

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से ही देश में शोक का माहौल है. हर कोई शख्स हादसे से गहरे सदमे में है. इसी कड़ी में मारे गए लोगों के लिए ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर जिलाध्यक्ष रेखा गंभीर के नेतृत्व में और शिवपुरी में जिलाध्यक्ष आशीष सक्सैना के नेतृत्व माधव चौक शिवपुरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर मृतकों की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर 2 मिनट का मौन भी रखा गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in