हसनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 212 किलो अफीम डोडा पोस्त के साथ तीन तस्कर गिरफ्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11.80 लाख रुपये, पिकअप वाहन भी बरामद
थाना हसनपुर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 212.42 किलो अफीम डोडा पोस्त बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। तस्करी में उपयोग की गई पिकअप गाड़ी (UP13AT1986) भी जब्त की गई है।
इस अभियान को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया व सीओ दीप कुमार पंत के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी वरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई हैबतपुर रोड, कब्रिस्तान के पास हिलाल की प्लाटिंग के पास की, जहां तीनों अभियुक्त गाड़ी में नशे का माल लेकर मौजूद थे।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. अबरार पुत्र निजाम अली, निवासी सहारनपुर (वर्तमान निवासी हसनपुर)
2. गयूर पुत्र अब्दुल शकूर, निवासी अब्दुल्ला कॉलोनी, हसनपुर
3. जीशान पुत्र असगर, निवासी अब्दुल्ला कॉलोनी, हसनपुर
212.42 किलोग्राम अफीम डोडा पोस्त (15 प्लास्टिक कट्टों में)
पिकअप वाहन नंबर UP13AT1986
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपनी पिकअप गाड़ी को सामान्य परचून माल ढोने के लिए बुक करते हैं, जिससे किसी को शक नहीं होता और इसी बहाने अफीम की तस्करी करते हैं।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्यवाही को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया है।
बाइट क्षेत्राधिकार हसनपुर
संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश



