Skip to main content

Aaj Tak24x7

चंदन नदी पर रेत चोरों की काली नजर* लोकेशन रामपायली

*चंदन नदी पर रेत चोरों की काली नजर* लोकेशन रामपायल

. एंकर – वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र एवं थाना रामपायली के अंतर्गत आने वाले अनेक ग्रामों से बहने वाली चंदन नदी पर रेत चोरों की काली नजर पड़ चुकी हैं! ठेकेदारी की आड़ में रेत ठेकेदार द्वारा लोकल रेत चोरों की मदद से दिन के उजाले और रात के अंधेरे में अनाधिकृत क्षेत्र से बड़े पैमाने में प्रकृति की धरोहर चंदन नदी से रेत निकालकर शासन को राजस्व का चूना लगा कर मोटी कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं! और जन-मानस, किसानों के भविष्य के अनजान खतरे की ओर धकेल रहे हैं , सरपंच प्रतिनिधि ने वार्ता में बताया कि सिंगोड़ी घाट ग्राम पंचायत के बगैर एन. ओ.सी. से उत्खनन किया जा रहा है , चिन्हित सीमांकन के बाहर बलात् तरीके से नदी को छलनी किया जा रहा है जिसकी शिकायत ग्राम वासियों सहित सरपंच प्रतिनिधि देवनाथ बोपचे ने संबंधित जवाब देह अधिकारियों से की परंतु उनके द्वारा अनदेखी और अनसुनी की गई जिससे अधिकारियों के रेत चोरों के झंडाबरदार होने का संशय पुष्ट होता है क्षेत्र वासियों में नए अधीक्षक महोदय के पदभार ग्रहण करने से उम्मीद परवान चढी़ है ,अवैध रेत खनन , परिवहन और इस कार्य में लगे ट्रैक्टरों को राज्य सात कर उचित कार्रवाई करने की ग्राम वासियों ने अपील की है ! आज तक 24 * 7 न्यूज़ के लिए सुशील श्रीवास की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7