लोकायुक्त पुलिस कार्यवाही: शिवपुरी के एक पटवारी को 10000 रिश्वत लेते पकडा ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की ट्रैप कार्यवाही*

*लोकायुक्त पुलिस कार्यवाही: शिवपुरी के एक पटवारी को 10000 रिश्वत लेते पकडा ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की ट्रैप कार्यवाही*

*नाम आवेदक* – सुखदेव यादव पुत्र श्री घनश्याम सिंह यादव, निवासी ग्राम बामौर कला, मजरा चौकाखेडा तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी।

 

*नाम आरोपी* – 1-श्री रघुराम भगत, पटवारी, तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी, 2-श्री नंदलाल, चौकीदार, 3- श्री दिनेश कुमार लोधी (अशासकीय व्यक्ति)

 

*मांगी गई रिश्वत राशि* – ₹10,000

 

*8,000/- रूपये में सहमति, सहमति उपरांत बरामद राशि*₹8,000/- रूपये

 

*घटनास्थल* – पटवारी का कार्यालय बमोरकला तहसील खनियाधाना, जिला शिवपुरी।

 

*विवरण* – आवेदक सुखदेव यादव के द्वारा दिनांक 11.06.2025 को उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की, कि आवेदक की चाची नंदकुअर की कृषि भूमि ग्राम बामौरकला, मजरा चौकाखेडा तहसील खनियाधाना में है। उक्त कृषि भूमि का सीमांकन करने के बदले में हल्का पटवारी रघुराम भगत के द्वारा

₹10,000 रिश्वत की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया। रिश्वत मांगवार्ता की बात के दौरान आरोपी द्वारा कम करके 8, 000/- रूपये रिश्वत की मांग की। सत्यापन उपरांत आरोपी (रघुराम भगत)के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, उक्त टीम के द्वारा आज आरोपी(रघुराम भगत) को उसके निजी कार्यालय पर आवेदक से रुपए 8,000 रिश्वत लेते हुए लेते हुए पकड़ा गया, रिश्वत राशि बरामद कर मौके पर कार्रवाई की जा रही है ।

 

*टीम* उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह, श्री बृजमोहन सिंह नरवरिया, श्री बलराम सिंह राजावत,

प्र.आर. देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा, नेतराम राजोरिया, आरक्षक प्रशांत राजावत, विनोद शाक्य, सुनील राजपूत, राजीव तिवारी, रवि सिंह, बलवीर सिंह अन्य सदस्य दल के द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in