*दिन में कड़ाके की गर्मी छाए हुए बादल चली हवाएं दोपहर में हुई रिमझिम बारि* आज तक 24 * 7 मुकेश शुक्ला ओंकारेश्वर ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र संपूर्ण जिले में झूलसा देने वाली तेज गर्मी के साथ ही भीषण लु लपटों भरी हवाओं की मार झेल रहे हैं विगत दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव जरूर आया मगर तापमान जस की तश बना हुआ है जहां दिन में तेज धूप के साथ में बादल भी छाए रहते हैं तो शाम ढलते ही ठंडी हवाएं रिमझिम बोचारों के साथ बदलते हुए मौसम का मिजाज दिखलाई पड़ती है मौसम विभाग की अगर मान्य तो संपूर्ण प्रदेश में 20 तारीख तक मानसूनी बारिश आरंभ हो जाएगी वैसे अभी भी खरगोन एवं खंडवा जिले में तापमान 3 डिग्री कम हुआ है वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 38.2 न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है यहीं पर 2 दिन पूर्व 4142 डिग्री तक बना हुआ था मौसम विभाग की माने तो अभी प्रदेश में एक-दो दिन भारी सूट -फूट वर्षा होती रहेगी तो कहीं तेज बारिश होने की भी आशंकाएं जताई गई है खरगोन खंडवा बड़वानी जिले में तेज हवा आंधी के चलने से अनेक मकान एवं वाहन क्षतिग्रस्त होने से धन हानि होने का समाचार प्राप्त हो रहा है प्रशासनिक स्तर पर नुकसान के सर्वे की प्रक्रियाएं भी आरंभ हो चुकी है



