नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्दे

ग्वालियर दिनांक 17 जून 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम हेल्पलाइन के निराकरण गंभीरता से नहीं करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने एवं ई केवायसी की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेज गति से ईकेवायसी का कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री अनिल दुबे, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण दो दिवस में करायें। इसके साथ ही जिन अधिकारियों का निराकरण 20 प्रतिशत से कम है उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि बरसात के दौरान कहीं भी जलभराव न हो इसके लिए अभी से जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करें तथा सात दिवस में आवश्यक कार्यवाही करें एवं जिन नालों पर अतिक्रमण है और अतिक्रमण के कारण जल बहाव में अवरोध होता है तो सात दिवस में अतिक्रमण हटायें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

बैठक में सार्थक एप पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों को सात दिवस में सार्थक एप पर पंजीयन हो जाए। इसके साथ ही जनकार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी सड़कें खुदी हैं, वहां तत्काल रेस्टोरेशन का कार्य करायें। बरसात में कोई सडक खुदी न हो। पौधारोपण को लेकर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि पौधारोपण हेतु सभी तैयारियां पहले से पूर्ण कर ली जाएं तथा जो भी अतिरिक्त संसाधन की आवश्यकता हो। उनकी व्यवस्था संबंधित अधिकारी करे। इसके साथ ही समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 31 मार्च से पूर्व के समय सीमा प्रकरणों से संबंधित विभाग अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सूचना क्र./769/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in