पीड़िता चन्दा देवी ने बताया कि 13 जून की रात करीब 9 बजे मोहल्ले के अर्जुन, धर्मेन्द्र, अरुण और 8 अज्ञात लोग उनके घर के बाहर शराब पीकर गाली-गलौच कर रहे थे।
जब चन्दा देवी के बेटे अनुज कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर के सामने खाने की पत्तलें फैला दीं। इसके बाद अर्जुन के भाई ने अनुज का गला दबाने की कोशिश की। बेटे को बचाने गईं चन्दा देवी के साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में उन्हें सिर में चोटें आईं।
मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए। भागते समय उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
5 दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर चन्दा देवी मंगलवार को अपने बेटे के साथ एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार से मिलीं। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज में एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता चन्दा देवी ने बताया कि 13 जून की रात करीब 9 बजे मोहल्ले के अर्जुन, धर्मेन्द्र, अरुण और 8 अज्ञात लोग उनके घर के बाहर शराब पीकर गाली-गलौच कर रहे थे।