Skip to main content

Aaj Tak24x7

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में वीरांगना लक्ष्मीबाई को याद कर ली राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में वीरांगना लक्ष्मीबाई को याद कर ली राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ

ग्वालियर दिनांक 18 जून 2025- वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18 जून 2025 पर नगर निगम की ओर से समाधि स्थल पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रातः 7.30 बजे किया गया।
सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त नगर निगम श्री विजय राज सहित भारत स्वाभिमान मंच एवं पतंजलि योगपीठ की बहने व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ दिलाई गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7