Skip to main content

Aaj Tak24x7

कनहर बांध निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा,परियोजना प्रबंधक की बोलेरो कई मीटर नीचे गिरी

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र । कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी क्षेत्र में स्थित बहुप्रतीक्षित कनहर बांध निर्माण स्थल पर एक बड़ा हादसा हुआ। कल सोमवार की देर शाम कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक (पीएम) की बोलेरो कई मीटर नीचे गिर गई, जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
कार्यदाई संस्था के महाप्रबंधक (जीएम) सत्यदेव राजू ने बताया कि पीएम बांध निर्माण कार्य का निरीक्षण करने स्पेलवे पर गए थे। बोलेरो को स्पेलवे से पहले रॉकफिल पर खड़ा किया गया था, लेकिन अचानक बोलेरो रॉकफिल से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी में कोई नहीं था, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
हादसे की खबर मिलते ही निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय पर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन की क्षति से निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
बता दे कि कनहर बांध का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस बांध के निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की समस्या का समाधान होगा। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यदाई संस्था के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7