हाथीनाला बायो डायवर्सिटी हॉटस्पॉट तितली पार्क जहां बना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

हाथीनाला बायो डायवर्सिटी हॉटस्पॉट तितली पार्क जहां बना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र।

वहीं सेल नेटवर्क नहीं होने से पर्यटकों के लिए गंभीर समस्या।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

हाथिनाला सोनभद्र। हाथीनाला स्थित बायो डायवर्सिटी हॉटस्पॉट तितली पार्क इस वक्त पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, यहां प्रत्येक दिन दूर,दूर से सैकड़ों की संख्या में लोग घूमने आया करते हैं। मगर यहां सेल नेटवर्क नहीं होने से पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि दिन प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होते दिखाई दे रहा है जो कि रेणुकूट वन प्रभाग से जुड़े ये हाथीनाला बायो डायवर्सिटी हॉटस्पॉट तितली पार्क में घूमने और देखने के लिए पशु पक्षियों में कई प्रजातियां पाई जाती हैं तथा पहाड़ पर बनी लकड़ी टावर बिल्डिंग टावर और झूला कैंटीन जलाशय झरना ट्री हाउस आकर्षण पुलियों आदि के साथ और भी कई प्रकार की प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देता है। इन्हीं विभिन्न सुविधाओं के साथ व्यवस्थाओं में परिवर्तन ने लोगों को और भी आकर्षित किया है। वहीं विकसित सुंदरीकरण को लेकर वर्तमान में कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि सुंदरीकरण कराने में होने वाली बरसात से अवरुद्ध उत्पन्न न हो इस प्राकृतिक सौंदर्य को सुसज्जित करने में डॉक्टर भानेंद्र कुमार सिंह डीएफओ रेणुकूट का अहम योगदान है जिसका कार्य भार ठिकेदार रंजित सोनी दुद्धी द्वारा कराया जा रहा है। जिसमे सहयोगी पेटीदार जयराम पटेल सामिल हैं इस प्राकृतिक सौंदर्य को देख रेख मे जुटे हैं बुद्ध सिंह वाचर राजाराम वाचर और वाहन चालक मनोज कुमार चंद्रवंशी आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पार्क में पर्यटकों को घूमने पर रोक लगा दिया गया है, कारण पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला बताया जा रहा है। इस असुविधा से पार्क से पर्यटकों को वापिस लौट कर जाना भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों का खर्च व्यर्थ गवांना पड़ रहा है।इस पर डॉक्टर भानेंद्र कुमार सिंह डीएफओ रेणुकूट वन प्रभाग ने आश्वासन देते हुए कहा है कि मधुमक्खियों से होने वाली समस्या का समाधान जल्द ही कराया जाएगा जिससे पर्यटकों को लौट कर वापिस जाना न पड़े
प्राकृतिक सौंदर्य से सुसज्जित ये हाथीनाला बायो डायवर्सिटी हॉटस्पॉट तितली पार्क दूर दूर तक सैलानियों को आकर्षित करता है। जिसे देख पर्यटकों को बहुत कुछ देखने व सीखने को मिलता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in