Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनजागृति हेतु जन चेतना मंच ने लगाएं बोर्ड

संवाददाता – धर्मेंद्र पाटीदार लटेरी

सामाजिक संगठन जैन चेतना मंच द्वारा विदिशा जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता सूचना बोर्ड लगाए गए। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी समंदर सिंह जादौन ने बताया कि समाज के उत्थान हेतु संगठन की गतिविधियां निरंतर संचालित होती रहती है। इसी क्रम में लटेरी, सिरोंज एवं शमशाबाद तहसील के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बोर्ड लगाकर नशा मुक्ति रक्तदान पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित स्लोगन लिखे गए। साथ ही ऐसे संभावित दुर्घटना स्थल जहां पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती हो वहां पर सावधानी रखने का अनुरोध किया गया। संगठन के शिकार की क्षेत्र में खूब प्रशंसा की जा रही है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7