Skip to main content

Aaj Tak24x7

नागरिकों की सुविधा के लिए चेतकपुरी चौराहे से माधव नगर गेट तक रोड निर्माण का कार्य पूर्ण – निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

 

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए चेतकपुरी चौराहे से माधव नगर गेट एवं कुलदीप नर्सरी तक किए जा रहे रोड निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा डिवाइडर का कार्य किया जा रहा है जो कि शीघ्र पूर्ण होगा।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए चेतकपुरी रोड पर किए जा रहे हैं निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है, जिससे अब वहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में निकलने वाले राहगीरों को सुविधा होगी एवं सुगम यातायात व्यवस्था क्षेत्र में रहेगी ।
क्षेत्र में रोड निर्माण कार्य के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए डिवाइडर का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, जो कि कुछ ही समय में शीघ्र पूर्ण हो जाएगा जिससे वहां से बड़ी संख्या में गुजरने वाले आम नागरिक लाभान्वित होंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7