रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर
जनपद सीतापुर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित दधीचि सभागार में पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद के व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महोदय द्वारा समस्त व्यापारीगण से व्यापार/सुरक्षा, शांति एवम् कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा की गयी। इस दौरान व्यापार में आने वाली समस्याओं को सुना एवम् निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। बाजारों/महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवम् भीड़ भाड़ वाले इलाकों आदि में पार्किंग, भारी वाहनों की लोडिंग/अनलोडिंग, दुकानो के बाहर अतिक्रमण न होने देने में सहयोग आदि के विषय़ में वार्ता कर अतिक्रमण पर कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देश दिये। सभी से अपने प्रतिष्ठानों के अंदर/बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवम् उन्हें चालू स्थिति में रखने के लिये कहा गया। साथ ही सर्किल/थाना स्तरों पर भी व्यापारियों के साथ समय समय पर बैठक आयोजित करने एवम् उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण/कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमन सिंह एवम् व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।



