Skip to main content

Aaj Tak24x7

खाटू श्याम के दर्शन के लिए रवाना हुए 101 श्रद्धालु

जबलपुर। जबलपुर से खाटू श्याम के दर्शन के लिए 101 श्रद्धालुओं का जत्था दो बसों से रवाना हुआ। चार दिन की यात्रा के बाद सालासर बालाजी खाटू श्याम और अन्य जगहों के लिए श्रद्धालु रवाना हुए। जिसमें महिला बच्चे एवं पुरुष शामिल हैं।लगभग 101 श्रद्धालु अलग-अलग तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे और भगवान से आशीर्वाद लेंगे। कटंगी के प्रमिल जैन के सहित लगभग 101 श्रद्धालु खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए शुक्रवार को रवाना हुए। सभी श्रद्धालु चार दिनों की यात्रा में जगह-जगह तीर्थ यात्रा का आनंद लेंगे और पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। प्रमिल जैन और उनके साथियों ने बताया कि काफी लंबे समय से उनकी योजना चल रही थी कि भगवान खाटू श्याम और सालासर बालाजी सहित अनेक जगह का भ्रमण किया जाए। इसी को ध्यान में रखकर कटंगी, स्लीमनाबाद, सिहोरा, जबलपुर के लगभग 101 श्रद्धालु रवाना हुए हैं श्रद्धालुओं में कटंगी और आसपास के साथ में जबलपुर से भी लोग शामिल हैं यात्रा की सफलता के लिए सभी ने भगवान खाटू श्याम और सालासर बालाजी से प्रार्थनाकी।
दो बस में टोटल लोग

प्रमिल जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in