Skip to main content

Aaj Tak24x7

ड्यूटी से आ रहे शिक्षक की ह्रदय गति रुख जाने से मौत

बिस्टान;–

भगवानपूरा विकास खंड के लाहौरपानी मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक की ह्दय गति रुख जाने से मौत हो गईं। साथी शिक्षक राजेश राठौड़ ने बताया कि भाऊलाल चौहान उम्र 52 वर्ष मीडिल स्कूल में पढ़ाते थे। स्वंय की मोटरसाइकिल लेकर लाहौर पानी से खरगोन वापसी जा रहे थे इस दौरान बालाजी नगर कालोनी के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर मोबाईल से बात कर रहे थे उसी समय ह्दय गति रुख जाने से ज़मीन पर गिर पड़े। प्रत्येक्ष दर्शियों ने बताया की शिक्षक के गिरने के बाद एम्बुलेंस को फोन करने के आधे घण्टे तक भी नही आई। इमरजंसी में शिक्षक को निजी वाहन वेगनआर से जिलाचिकित्सालय भेजा गया। एम्बुलेंस की सुविधाओं का लाभ समय पर नही मिलने को लेकर राजेश मालवीय ने कहा कि नगर के आसपास कहि भी घटना दुर्घटना होती है तो समय पर एम्बुलेंस नही पहुँचती है बताया गया कि तीन दिन पूर्व बनहुर ओर बामण पूरी के बीच भी बाईक से दुर्घटना घटीत हुईं थी युवराज भावसार ने भी एम्बुलेंस को फोन किया था लेकिन समय पर एम्बुलेंस नही आने पर गम्भीर हालत में युवक को अन्य मोटरसाइकिल से खरगोन पहुचाया गया। नगर वासियों ने कहा कि शासन की सुविधाएं दम तोड़ती नजर आ रही है। समय पर एम्बुलेंस सुविधाओ का लाभ नही मिल रहा है। इधर घटना के बाद बिस्टान टी आई जितेंद्र बघेल घटना स्थल पर पहुचे और निजि वाहन से शिक्षक को जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना को लेकर टी आई ने कहा लोगो मे जागरूकता की कमी है किसी की भी जिंदगी बचाने के लिये आगे आना चाहिए।

बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in