Skip to main content

Aaj Tak24x7

रथयात्रा की तैयारी को लेकर मनोरा में बैठक आयोजित जगदीश स्वामी रथ यात्रा की तैयारी: विधायक ने की समीक्षा बैठक

विदिशा

लोकेशन ग्यारसपुर

संवाददाता रवि चौरसिया

स्लग /

एंकर/ ग्यारसपुर तहसील के प्रसिद्ध जगदीशपुरी मानोरा में भगवान जगदीश स्वामी की भव्य रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने कलेक्टर, जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन ,मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों की मौजूदगी एक महत्वपूर्ण बैठक की। और तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बता दे कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा आषाढ़ सुदी दूज के दिन 27 जून को निकाली जाएगी जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगदीश स्वामी जी की रथ यात्रा में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं । मानोरा, जिसे “मिनी जगन्नाथ पुरी” भी कहा जाता है, इस मनोरा ग्राम की कहानी भगवान जगन्नाथ के एक महान भक्त मानिकचंद और उनकी पत्नी देवी पद्मावती से जुड़ी है। मान्यता है कि रथ यात्रा के दिन, भगवान जगन्नाथ स्वयं पुरी से मानोरा आते हैं।
क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी, कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बैठक में रथ यात्रा के आयोजन को सुचारू एवं भव्य बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा की और दिशा निर्देश दिए। बही विधायक ने एक लाख रुपए की राशि विधायक निधि से व्यवस्थाओं के लिए देने की घोषणा करते हुए प्रशासन को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, मेडिकल टीम की उपलब्धता और यातायात प्रबंधन जैसे पहलुओं पर ध्यान देने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंदिर समिति ने बताया है कि इस वर्ष 200 वालंटियर व्यवस्थाओं के लिए मौजूद रहेंगे
बैठक में जनपद अध्यक्ष रजनी बृजेश लोधी मंडल अध्यक्ष अजय गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी जनपद उपाध्यक्ष प्रीति शंकर दयाल शर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह रघुवंशी, शिवराज रघुवंशी एवं समिति के सदस्य अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे एसडीएम मनोज कुमार उपाध्याय जनपद सीईओ जितेंद्र जैन, तहसीलदार सौरव मालवीय, पंचायत इंस्पेक्टर महेश कुशवाहा सहित विभागीय, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in