Skip to main content

Aaj Tak24x7

*पत्नी पर ड्रम में भरवाने की साजिश का आरोप, युवक ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या की कोशिश

21/6/2025

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

9713906075
=================

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम, हालत गंभीर

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी शिवपुरी निवासी एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना और साजिशों से तंग आकर शनिवार की शाम जहर खा लिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित युवक शाकिर खान उर्फ बंटी ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहता है, लेकिन उसकी पत्नी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। शाकिर का कहना है कि उसे डर है कि पत्नी उसे ड्रम में भरवाकर जान से मरवा सकती है, क्योंकि ऐसी घटनाएं आजकल लगातार सामने आ रही हैं, जहां पत्नियां अपने पतियों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर हत्या तक करवा रही हैं।

शाकिर ने बताया कि उसकी पत्नी उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। बीते मंगलवार को उसकी पत्नी एक झूठी शिकायत लेकर एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी, और शनिवार को उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला, जिसे देखकर वह डर गया और तनाव में आकर अपना जीमेल समाप्त करने की ठान ली

शाकिर ने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों के साथ रहना चाहता है, लेकिन पत्नी उसे लगातार उनसे दूर करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। उसे आशंका है कि यह सब एक साजिश का हिस्सा है।

फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाईट saakir Khan

जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली कीरिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in