Skip to main content

Aaj Tak24x7

नजीराबाद में मनाया गया योग दिवस कार्यक्रम

मनीष शर्मा बैरसिया– 21 जून शनिवार को 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम पंचायत एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान में विद्यालय प्रांगण में योग अभ्यास का आयोजन किया गया।इस दौरान आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से संचालित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से उपस्थित जनों ने योग प्रोटोकॉल के तहत योग किया।योग प्रशिक्षक ने पूर्व में योग का अभ्यास करा कर योग की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित जनों को योग दिवस की बधाई देते हुए योग के महत्व को बताया ।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुर्जर , जनपद सदस्य कैलाश अहिरवार , सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद अहिरवार संकुल प्राचार्य गजराज सिंह गुर्जर, भाजपा नेता नूतन सक्सेना, पत्रकार संतोष शर्मा, सचिव ऊधम सिंह मेहर , सहायक सचिव कमल अहिरवार , जनशिक्षक भारत सिंह,लक्ष्मण सिंह गुर्जर सहित अभिभावक, गणमान्य नागरिक, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in