विकासखंड वारासिवनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगोड़ी में स्वीकृत नदी घाट के संचालन पर लगातार उंगलियां उठ रहीं थी

लिस की मेहनत पर फिरा पानी लोकेशन- रामपायली एंकर -, ग्रामीणों का कहना है कि स्वीकृत रेत घाट के चिन्हित सीमांकन क्षेत्र के बाहर अनाधिकृत क्षेत्र से बलात् तरीके से एम .डी .ओ .मेसर्स नेशनल एनर्जी एंड सर्विसेज वैननगंगा माइनिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड़ द्वारा अवैध रेत खनन कर सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है ! वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को क्षति पहुंचाई जा रही है ! इसी सिलसिले में ग्रामीणों की सूचना पर रामपायली पुलिस तत्काल अपने दलबल के साथ घाट पहुंची जहां रेत से भरे तीन ट्रैक्टर और एक खाली ट्रैक्टर ट्राली को रोक रखा , पुलिस द्वारा माइनिंग विभाग से संपर्क कर उन्हें मौके पर आने को कहा परंतु दो ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी माइन अधिकारी के नहीं पहुंचने और अपना मोबाइल फोन बंद कर देने पर , रोके गए चारों ट्रैक्टर को पुलिस थाना रामपायली ले चलने के लिए पुलिस द्वारा कहा गया इसी बात को लेकर पुलिस और रेत घाट के कर्मचारी नरेंद्र राजपूत के मध्य कुछ कहा सुनी होती हुई देखी गई तद्पश्चात रामपायली थाना अध्यक्ष पंकज दीवान मौके पर पहुंचे और 2 मिनट में ऐसा क्या हुआ , ना मालूम अपने पुलिस दल को रेत भरे ट्रैक्टरों को छोड़ने के लिए आदेशित किया ! ग्रामीण जन पूछ रहे हैं उत्खनन किए गए स्थान को बगैर देखे बगैर जांच किये आखिर ट्रैक्टर छूट कैसे गये ?

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in