Skip to main content

Aaj Tak24x7

तहसील समाधान दिवस में 45 मामले आए दो का निस्तारण

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्रl तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न जन समस्याओं से जुड़े 45 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आएl तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी निखिल यादव ने कियाl उप जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न समस्याओं से युक्त 45 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए हैं ,जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया और एक मामले का निस्तारण टीम भेज कर किया गया l इस तरह दो मामले का निस्तारण किया गया l उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से आम जनता की आए शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के भीतर मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया हैl उन्होंने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी l इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी तहसीलदार अमित कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकार राजेश कुमार राय के अलावा तमाम विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in