Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना चीनौर पुलिस की मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ कार्यवाही

थाना चीनौर पुलिस ने वाहन चेकिंग में मोटर सायकिल सवार तस्कर को पकड़कर उसके पास से 08.92 ग्राम स्मैक की जप्त

स्मैक तस्कर से 8.92 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 27000/- रुपये एवं एक बिना नम्बर की बजाज प्लेटिना मोटर सायकिल कीमती लगभग 15000/- रुपये की जप्त की गई।

ग्वालियर। दिनांक 22.06.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में रैंडम वाहन चेकिंग कर संदिग्ध वाहनों को चेक कर मादक पदार्थ तस्करों को खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भिरतवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चीनौर उनि० शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा दिनांक 21.06.2025 को थाना बल की टीम को वनवार चीनौर गढीसालमपुर तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को बिना नम्बर की एक प्लेटिना मोटर साइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा, जिसने पुलिस चेकिंग को देखकर मोटर साइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस जवानों द्वारा उन्हे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर स्वयं को ग्राम अमरोल थाना चीनौर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकडे गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर व्यक्ति की लोवर की जेब में एक सफेद रंग की पॉलीथिन रखी हुई मिली जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखी हुई मिली जिसकी तौल कराने पर उसका वजन 08.92 ग्राम कीमती लगभग 27000/- रूपये की होना पाई गई। पकड़े गये व्यक्ति का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उनके पास से मिली 8.92 ग्राम स्मैक व मोटर साइकिल को विधिवत जप्त कर थाना चीनौर में अप0क्र0 90/25 धारा 21/8 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर किया गया। पकडे गये स्मैक तस्कर के खिलाफ से स्मैक के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

बरामद माल:- स्मैक 8.92 ग्राम कीमती लगभग 27000/- रुपये एवं एक बिना नम्बर की बजाज प्लैटिना मोटर सायकिल कीमती लगभग 15000/- रुपये कुल जप्त मशरूका कीमती 42000/- रुपये का जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी चीनौर उनि० शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, प्र.आर० अजय भदौरिया, आर० विनय विजावर, आर० विष्णु कुमार जादौन, आर० राजेश प्रजापति, आर० वागीश यादव, आर. जयवीर जाट, आर.चालक सुनील की सराहनीय भूमिका रही

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in