Skip to main content

Aaj Tak24x7

एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य योग, पर आधारित ओबरा तापीय विद्युत स्टेशन में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का सफल आयोजन

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र ओबरा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (न्च्त्टन्छस्) के ओबरा तापीय विद्युत स्टेशन द्वारा 21 जुन 2025 दिन शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक विशेष योग संगम कार्यक्रम का आयोजन ओबरा पावर प्लांट कॉलोनी स्थित क्लब नं. 1 में किया गया।
इस आयोजन में परियोजना के मुख्य महाप्रबन्धक इं0 आर0 के0 अग्रवाल, महाप्रबन्धकगण इं0 एस0एन0 मिश्रा, इं0 दिवाकर स्वरूप, इं0 राज कुमार सहित विभाग के 150 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सपरिवार उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम देशव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो कि इस वर्ष की थीम ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य हेतु योग’’ पर आधारित था। यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशाखापट्नम, आंध्र प्रदेश में आयोजित केंद्रीय समारोह के साथ समन्वय में किया गया।ओबरा में आयोजित इस योग संगम कार्यक्रम को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा औपचारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई है तथा आयोजन की सराहना करते हुए ऑनलाइन प्रशंसा प्रमाणपत्र जारी किया गया है।ओबरा तापीय विद्युत गृह प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया, विशेष रूप से अधीक्षण अभियंता ए.के. राय एवं अधिशासी अभियंता सदानंद यादव के नेतृत्व में हुआ, जिनके समर्पण और प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
अनुराग मिश्रा को भी विशेष धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने सभी ऑनलाइन गतिविधियों का कुशलतापूर्वक संचालन किया, जिससे केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करना संभव हो सका।
ओबरा तापीय विद्युत गृह ने भविष्य में भी अपने कार्यबल और समुदाय के बीच स्वास्थ्य, अनुशासन एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in