औरैया कोतवाली पुुलिस और स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया पुलिस की बड़ी सफलता 96.870 किलो गांजा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख की नशीली खेप बरामद

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पता लगा कि ये ट्रांसपोर्ट का काम करते है

तस्करों द्वारा ये भी जानकारी दी गई कि वह गांजा को उड़ीसा से लेते है और आगरा और अन्य शहरों में बेंच देते है

बेचने से उन्हें मोटी रकम मिलती है जिसे वो तीन हिस्सों में आपस में बांट लेटे है और उसी पैसे से अपने परिवार का भरण पोषण करते है

गिरफ्तार तस्करों में एक आगरा , दो धौलपुर राजस्थान के निवासी है

तीनों तस्करों की गिरफ्तारी मिहोली कट पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान हुई

मौके पर तस्करों से एक डीसीएम सहित 96.870 किलो नाजायज गांजा बरामद हुआ

नाजायज गांजे की कीमत लगभग 50 लाख रुपए है

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने गिरफ्तार करने वाली स्वाट वा कोतवाली पुलिस की टीम को 25000 रुपए का इनाम दिया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes