Skip to main content

Aaj Tak24x7

अग्नि वीर ट्रेनिंग पूरी कर करके गरीब घर का बेटा जब अपने गृह गांव भोगावा पहुंचा तो किया ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत सम्मान ।

आज तक 24 * 7 मुकेश शुक्ला
ओंकारेश्वर
अभियान आज तक

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत अग्नि वीर ट्रेनिंग कर
अपने गांव पहुंचे किशोर बोरकरे का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया
किशोर बोरकर ने बताया कि अनेक बार असफलता होने के बावजूद अपने लक्ष्य को सादे रखा और आखिर मुझे सफलता मिली।
अपने बेटे को वर्दी में देखकर
मां बाप का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। मां अपने बेटे को वर्दी में देखकर खुशी के आंसू रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रोई बता दे कि किशोर बोरकर के माता-पिता मज़दूरी करते हैं। अपने बेटे को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। किशोर बोरकरे के पिता गरीबा बोरकरे ने बताया कि अपने बेटे के सपने पूरे करने में कोई कसर नहीं छोड़ी कर्ज लिया लेकिन अपने बेटे को निराश नहीं होने दिया। गांव के युवा भी अब किशोर बोरकरे के समान बनने की प्रेरणा ले रहे हैं। किशोर बोरकरे का पूरे गांव में रैली निकाल कर जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in