Skip to main content

Aaj Tak24x7

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ग्राम राजा नांगल में प्राइमरी स्कूल के पास से आबादी के ऊपर से गुजरने वाली लाइन का तार दोपहर के समय टूट कर गिरने से हादसा होने से बच गया

 

क्योंकि टूटा तार आबादी में खड़े पेड़ो पर गिरा जो नीचे तक नहीं पहुंचा साथ ही बिजली भागने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

यूपी के अमरोहा /हसनपुर तहसील क्षेत्र में रविवार आज दिनांक 22 जून 25 को राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा को सूचना दी गई। उन्होंने तार जोड़ने पहुंचे लाइनमैनो से पहले तारों के नीचे जाल लगाने का आग्रह किया लेकिन संबंधित बिजली घर देहरा मिलक के सीनियर लाइनमैन नेपाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि तार भी जर्जर अवस्था में हैं। यदि तार नहीं बदले जाते हैं और जाल नहीं लगाया जाता है तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। लाइन के नीचे की आबादी के लगभग आधा दर्जन घरों के लोग तार टूटने की घटना से दहशत में हैं। उधर ग्राम वासियों ने लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है। कृष्ण कुमार शर्मा ने बिजली विभाग को चेतावनी दी कि जब तक लाइन हटाने की व्यवस्था नहीं होती है तब तक तार बदलने या जाल लगाने की व्यवस्था बिजली विभाग द्वारा नहीं की जाती है। तो ग्राम वासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, मा.डालचंद सिंह, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।सवाददाता…….. मुशीर खान.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7