Skip to main content

Aaj Tak24x7

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ऑर्डनेंस फैक्ट्री ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ऑर्डनेंस फैक्ट्री ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोज

 

जबलपुर में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन

 

 

जबलपुर के केंद्रीय विद्यालय फैक्ट्री जबलपुर में 10 जून 2025 से 16 जून 2025 तक भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र राज्य, उसकी भाषा, संस्कृति, व्यंजन, नृत्य एवं संगीत के बारे में गहराई से सीखा विद्यालय के प्राचार्य अमित श्रीवास्तव उप-प्राचार्य आर. के. विश्वकर्मा एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती रितु मिश्रा के मार्गदर्शन में यह शिविर अत्यंत उत्साह और रचनात्मकता के साथ संचालित हुआ। इस शिविर का समापन समारोह 22 जून 2025 को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती कीर्ति परोहा, प्राचार्य, लक्ष्मी नारायण यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रांझी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने इस कार्यक्रम की तथा विद्यार्थियों को आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया समारोह में विद्यार्थियों ने लावणी, लेज़ीम, गोंधल नृत्य तथा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित नाट्य प्रस्तुति द्वारा अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया यह कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप भारतीय भाषाओं और विविध संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में रुचि और जागरूकता पैदा करने का एक महत्वपूर्ण कदम रहा इस शिविर का सफल एवं सराहनीय आयोजन श्रीमती सरोज रावत कयांदे द्वारा अत्यंत प्रभावी एवं सुंदर ढंग से संचालित किया गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7