मोहनी पुलिया डायवर्सन में कीचड़ और जलजमाव से राहगीर परेशान- विनय*

*मोहनी पुलिया डायवर्सन में कीचड़ और जलजमाव से राहगीर परेशान- विनय

 

 

 

एंकर,

सीधी/- मगरोहर देवनाढ़ सड़क के बीच मोहनी स्कूल के पास पुल के बगल बने डायवर्सन में इन दिनों आवागमन काफी खतरनाक एवं जानलेवा हो गया है।खड्डी अंचल के युवा समाजसेवी विनय पांडेय अंकुश मोहनी ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक अपने पीछे बैठे लोगों को उतारकर ही किसी तरह वाहन को पार करते हैं,पुल के बगल बने डायवर्सन में गड्ढे के अलावा पुल के लिए भरी गई मिट्टी इस कदर सड़क पर आ गई है कि थोड़ी सी असावधानी होने पर चालक दुर्घटना के शिकार हो जाएंगे।डायवर्सन पार कर रहे एक व्यक्ति के पीछे उनके पारिवारिक सदस्य की महिला साथ बैठी थी,इसकी भयावह स्थिति को देख महिला गाड़ी से उतर गई एवं कीचड़ में पार होकर पुन: अपनों के साथ आगे बढ़ना मुनासिब समझा,उक्त स्थिति खास करके उस समय और भयानक हो जाती है जब बारिश होती है,उस वक्त इसे पार करना मुश्किल हो जाता है।आसपास गांव के ग्रामीण विनय पांडेय अंकुश मोहनी,रावेन्द्र पाण्डेय,मुनिराज पाण्डेय,हाकिम सिंह,मुकेश गुप्ता, लालभाई गुप्ता,सुरेन्द्र सिंह, विकास अग्निहोत्री,राहुल शुक्ला,विनोद शुक्ला,देवेन्द्र शुक्ला,अश्वनी शुक्ला, अजीत सिंह,जनम गुप्ता,रामचरित गुप्ता,गोमती गुप्ता,अशोक वर्मा, रामकिशोर द्विवेदी,अभिलाष तिवारी, आदि ने प्रशासन एवं विभाग से डायवर्सन को चुस्त-दुरुस्त कराने की मांग की है।

 

 

सिंगरौली से अम्ब्रिश पाठक की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in