Skip to main content

Aaj Tak24x7

अनियंत्रित होकर शासकीय रहवासी भवन मे घुसा चार चका वाहन*   

*नैनपुर से राजेन्द्र ठाकुर की रिपोर्ट*

 

*अनियंत्रित होकर शासकीय रहवासी भवन मे घुसा चार चका वाहन*

 

बड़ी घटना टली

 

बहू उद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति नैनपुर के आवासीय भवन पुरानी सोसायटी जिसमें परिवार सहित कर्मचारी प्रकार ठाकुर एंव राम जी कछवाहा वर्षों पूर्व से निवासरत है। उक्त भवन में दोपहर करीब 1 बजे एक चार चका वाहन क्रमांक MP50ZW7158 अचानक दीवार तोड कर अन्दर घुस गया । घटना के समय बरामदे में रखी कमलेश कछवाहा की मोटरसाइकिल MP51 MH2877 क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही भवन की दीवार, छपर, गेट क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना को अंजाम देने बाले वाहन में पानी की एक केन , दो मुर्गा एंव खाने पीने का सामना रखा हुआ था। उक्त वाहन का चालक घटना के बाद फरार हो गया। जिसकी सूचना पुलिस थाना नैनपुर को दी गई।

इस घटना से शासकीय भवन एंव मोटर साइकिल को करीब तीन लाख रूपए का नुक़सान होना बताया जा हुआ है। पुलिस मोके पर पहुंची और घटना कारित करने वाले वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7