Skip to main content

Aaj Tak24x7

समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति ने कलश यात्रा का हृदय से अभिनंदन किया।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –परमपिता परमात्मा की असीम अनुकंपा से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के परीक्षित श सुशीला गुप्ता सेठ एवं डॉ. मोहन गुप्ता निवासी-तिलक नगर-औरैया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक आचार्य पं.मनोज अवस्थी जी महाराज के कुशल निर्देशन में दिनांक 25 जून-2025 दिन बुधवार से दिनांक 01 जुलाई दिन मंगलवार तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्री गोपाल वाटिका काली मंदिर रोड, नरायनपुर, औरैया में होने जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत भव्य कलश यात्रा का आज दिनांक 25 जून दिन बुधवार को दोपहर 12.30 बजे तहसील चौराहे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने समिति परिवार के सदस्यों व कथा प्रेमियों से भव्य कथा आयोजन में आज दिनांक 25 जून बुधवार से दिनांक 1 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 तक सम्मिलित होकर पुण्य फल प्राप्त करने की अपील की हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in