Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा: भाकियू शंकर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कंवर सिंह तंवर से मुलाकात कर सौंपा मांगपत्र

अमरोहा।
भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर से मुलाकात कर जनपद की समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने झनकपुरी स्थित सांसद के फार्महाउस पर जनपद में जिला सहकारी बैंक की स्थापना, जर्जर सड़कों के निर्माण और सहकारी समितियों को सशक्त करने जैसी मांगों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि अमरोहा के गठन को 28 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जिला सहकारी बैंक नहीं बना है, जिससे किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जोया, रजबपुर, पीपली कलां, फरीदपुर, धनोरा और कई अन्य क्षेत्रों में सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिनके निर्माण की मांग की गई।सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह, चौधरी धर्मवीर, विक्रम पंवार, प्रिंसिपल सत्यवीर, मोनू चौधरी, मास्टर जगत चौहान, शेर सिंह राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in