सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में जय प्रकाश अध्यक्ष ,अजय कुमार ओझा महामंत्री घोषित

•कोषाध्यक्ष पद पर शंभू नाथ ने प्रतिद्वंदी शिव प्रसाद को 23 मतों से किया पराजित

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। पंचायती राज ब्लॉक दुद्धी सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव आज मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गया। इस चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए कड़े मुकाबले देखने को मिले।
सुबह 10 बजे कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो दोपहर 2 बजे तक चला l 2:30 बजे से मतों की गिनती हुई उसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की गई।अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार को 25 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। जयप्रकाश को 67 मत मिले, जबकि विनोद कुमार को 42 मत और लक्ष्मी को 17 मत मिले।वहीं महामंत्री पद पर अजय कुमार ओझा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्याम देव को 39 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। अजय कुमार ओझा को 82 मत मिले, जबकि श्याम देव को 43 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर शंभू नाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव प्रसाद को 23 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। शंभू नाथ को 74 मत मिले, जबकि शिव प्रसाद को 51 मत मिले.
चुनाव में कुल 128 सफाई कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसमें से 127 कर्मचारियों ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए एक मत अवैध घोषित किया गया, जबकि महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो मत अवैध घोषित किए गए।
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी गई। उन्होंने अपने तीनों जीते प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया और जीत की बधाई दी। जीत के जश्न में कर्मचारियों ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes