प्रशासन आपके द्वारा के तहत विकास खंड नैनपुर की ग्राम पंचायत टाटरी में शिविर आयोजित किया गया

नैनपुर से राजेन्द्र ठाकुर

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन पर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं दूरस्थ एवं वनांचल ग्रामों में शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले इस उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जनपद पंचायत नैनपुर अंतर्गत विभिन्न विभागों के शिविर के स्टॉल लगाए गए। इस शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

संभल योजना, पेंशन योजना एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कि गए।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 66 लाखों रुपए की राशि के चेक वितरण किए गए।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शाला में वृक्षारोपण किया गया।

शिविर में पूर्व विधायक देव सिंह सैयाम, जिला पंचायत सदस्य शालिनी साहू, एसडीएम आशुतोष महादेव ठाकुर एवं जनपद पंचायत सीईओ विनोद मरावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गणमान्य नागरिक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बाइट – आशुतोष महादेव ठाकुर (SDM)

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes